ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत हर विष्णु विधाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
उमा रमा ब्रह्माणी तुम ही जग माता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
दुर्गा रूप निरंजनि सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
तुम पाताल निवासिनि तुम ही शुभदाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनि भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता
जिस घर में तुम रहती सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता
तुम बिन यज्ञ न होते वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता
शुभ गुण मंदिर सुन्दर क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता
महालक्ष्मी जी की आरती जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता